विराट अनुष्का की शादी में मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में मिला था यह खास तोहफा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी इटली के टस्कनी में की है शादी के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हनीमून के लिए विदेश गए है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को बेहद ही सीक्रेट रखा गया था जानकारी के मुताबिक शादी की सारी तैयारी उनके एक फ्रंड बंटी सचदेह ने किया थी वहीं देविका नारायण ने इस शादी में वेडिंग प्लैनर की भूमिका निभाई है।
देविका नारायण ने BBC को इंटरव्यू विराट और अनुष्का की शादी को लेकर कई बाते बताई है।
उन्होंने बताया विराट अनुष्का की शादी को सीक्रेट रखना ही अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती थी। उन्होंने बताया हमे पता था, कि किसकी शादी हो रही है और हम उसका नाम भी नहीं ले सकते थे।

देविका नारायण ने बताया कि जब वो पहली बार अनुष्का से मिली तो, देविका नारायण ने अनुष्का को भी दुल्हन कहकर बुलाया क्योकि शादी को बहुत ही सीक्रेट रखना था इसलिए देविका नारायण ने अनुष्का का नाम भी नहीं लिया।
विराट अनुष्का ने मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में रूमी की कविताओं की पुस्तक भेंट की। क्योकि विराट और अनुष्का दोनों ही बहुत आधात्मिक है और विराट अनुष्का का इसमें गहरा विश्वास है।
हम आपको ये भी बता दे कि विराट अनुष्का के स्वदेश से लौटने के बाद में दो रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। दिल्ली में 21 दिसंबर को एक रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी जिसमे विराट और अनुष्का के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के पहुंचने की उम्मीद है। और दूसरी पार्टी 26 दिसंबर को, एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई है इस पार्टी में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और बॉलीवुड के अभिनेत्री आ सकते है।